उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा…BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। समाजवादी पार्टी इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ले ली है। इसी को लेकर अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बैठकें कर रहे है। कल यानी शुक्रवार को भी चुनाव के मद्देनजर सपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें अखिलेश यादव ने नई रणनीति बनाई और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने की नसीहत दी।

बता दें कि, शुक्रवार को भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र, मिर्जापुर के पदाधिकारियों साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत की और जीत हासिल करने के लिए एक खास रणनीति तैयार की। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची पर निगाह रखने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क करने की अपील की और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए है।

इसी को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी का वन बूथ 20 यूथ का कांसेप्ट हैं। कम से कम 20 जिम्मेदार लोगों को बूथ कमेटी में स्थान देंगे। सभी बूथ पर अनुभवी, युवा, महिला, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, सामान्य सबको जोड़कर कमेटी बनाएंगे। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जल्द हमारी प्रदेश कमेटी आ जाएगी, मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कि, नगर निकाय चुनाव के खत्म होने के बाद हमने 29 मई को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की बैठक की थी। इस बैठक में हमने कहा था कि, बूथ स्तर पर संगठन में कहीं भी बदलाव करना और सुधार करना हो उसे मजबूत करने के लिए काम करिए। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं से बात की जा रही हैं और इस पर काम भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button