टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र-गुजरात में तूफान तो उत्तर भारत में धूल भरी आंधी, बारिश के लिए करना होगा इंतजार

नई दिल्ली: प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) के कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची तट के बीच 15 जून को पहुंचने की संभावना है। इसका प्रभाव महाराष्ट्र और गुजरात (Maharashtra and Gujarat) में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। यहां तूफान आने की संभावना है। दूसरी ओर मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

उत्तर भारत में सूरज की तपिश और गर्मी का कहर जारी है। लू से लोगों की हालत खराब है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मॉनसून केरल और तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी दस्तक दे चुका है। वहीं, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। तटीय इलाके में बिपरजॉय चक्रवात का खतरा नजर आ रहा है। इसका असर देखने को मिलने लगा है। गुजरात के नवसारी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। केरल के तिरुवनंतपुरम में शांघुमुगम के तटीय क्षेत्र में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। महाराष्ट्र के मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र और गुजरात तट पर तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गुजरात और महाराष्ट्र तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बारिश की गतिविधियां गुजरात के दक्षिणी तट पर शुरू होने की उम्मीद है और धीरे-धीरे तेज हो सकती है। रविवार से ही यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button