अन्तर्राष्ट्रीय

चीन को ताइवान की खरी-खरी, कहा- ‘भाड़ में जाओ’, भारत हमारा दोस्त

नई दिल्ली : चीन ताइवान पर लंबे वक्त से दावा ठोकता रहा है। यहां तक कि वह ताइवान के साथ संबंध रखने पर दूसरे देशों को भी धमकाता रहता है। बावजूद इसके भारत ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखता है। इसे लेकर बौखलाए चीन को ताइवान ने एक बार फिर दो टूक सुनाई है। दरअसल, 10 अक्टूबर यानी शनिवार को ताइवान का नेशनल डे है। जिसके जश्न में शामिल होने के लिए भारतीयों को शुक्रिया कहते हुए ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर चीन को इशारा किया है- भाड़ में जाओ।

अशुभ नहीं हैं राहु और केतु, एक झटके में बना देते हैं धनवान

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया भारत से कई दोस्त ताइवान नेशनल डे के जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ताइवान में हमारे दिल इस अद्भुत समर्थन से खुश हैं। विदेश मंत्रालय ने भारत को शुक्रिया भी कहा है। इसने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे अपना दोस्त मानते हैं। इसका मतलब हम चीन को कहते हैं- ‘गेट लॉस्ट’ (भाड़ में जाओ)।

गौरतलब है कि इससे पहले जब भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया से कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था तब भी ताइवान ने चीन को करारा जवाब दिया था। ताइवान का आज नेशनल डे है। चीन उसे अपना हिस्सा मानता है और चाहता है कि पूरी दुनिया उसे उसके ही हिस्से के तौर पर स्वीकार करे। वहीं दूसरी ओर चीन तिब्बत पर भी कब्जा किया हुआ है।

पुलिस को बड़ी सफलता , गांजा तस्करों से हुई मुठभेड़

Related Articles

Back to top button