राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में दम तोड़ रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर! 24 घंटे में छह लोगों की मौत, 1,437 नए मामले

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना की तीसरी लहर (Third wave of corona) लगातार कमजोर पड़ रही है। वहीं, लोगों के तेज गति से ठीक होने के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रही हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1437 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,58,431 हो गई है। वहीं, 06 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,43,582 पर पहुंच गया है।

एक्टिव मरीज 16 हजार से अधिक
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,375 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,94,439 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा गिरकर 16,422 पर पहुंच गया है। वर्तमान में राज्य में 2,04,942 मरीज होम क्वारंटाइन और 1,068 संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.91% और डेथ रेट 1.82% दर्ज किया गया।

218 लोग ओमिक्रॉन से ठीक
महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन ओमिक्रॉन का एक भी नया केस सामने नहीं आया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 218 लोग नए वैरिएंट से उबरे हैं। राज्य में अब तक 4,456 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 3,986 लोगों की आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button