ज्ञान भंडार

आज है करवा चौथ, इस वर्ष कई योगों का महासंयोग

मुंबई: अखंड सौभाग्य और अखंड सुहाग के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाने वाला करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth) 13 अक्टूबर गुरुवार को किया जाएगा। इस साल करवा चौथ के दिन एक साथ कई दुर्लभ संयोग (Many Rare Coincidences) बन रहे हैं जो अत्यंत शुभफलदायी हैं। इस वर्ष करवा चौथ की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है। साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्‍या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग (Laxmi Narayan Yoga) बना रहा है। जबकि वहीं बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्‍य योग का निर्माण कर रहे हैं।

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ पर शनि स्‍वराशि मकर और गुरु स्‍वराशि मीन में विराजमान रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृषभ में मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर सभी ग्रह बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं। ऐसी शुभ स्थिति में की गई पूजा-पाठ पति-पत्‍नी के लिए सौभाग्‍य लाएगी।

करवा चौथ पर योग गोचर
सर्वार्थ सिद्धि योग 12 अक्टूबर दोपहर 2:21 से 13 अक्टूबर दोपहर 1:55 तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र 13 अक्टूबर को शाम 6:41 से 14 अक्टूबर रात 8:47 तक रहेगा। कृत्तिका नक्षत्र 12 अक्टूबर को शाम 5:10 से 13 अक्टूबर को शाम 6:41 तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत का पुण्यकाल
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 1:59 बजे से प्रारंभ होगी, जो 14 अक्टूबर को सुबह 3:08 तक रहेगी। लिहाजा उदयातिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 13 अक्‍टूबर को ही रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त 13 अक्टूबर को शाम 6:01 से शाम 7:15 बजे तक रहेगा। चंद्रोदय रात 8:19 बजे होगा। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:41 से शाम 5:31 तक, अभिजित मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:03 से 2:49 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 5:42 से 06:06 बजे तक और अमृत काल शाम 4:08 से 05:50 बजे तक।

Related Articles

Back to top button