उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 51 लाख की 512 ग्राम स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार

नैनीताल : नैनीताल पुलिस द्वारा आज 09 जनवरी 2022 को 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे 512 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित लागत 51 लाख रुपए है । 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए (01 अभियुक्त बरेली तथा 01 अभियुक्त बनभूलपुरा का है) अन्य 01 बरेली का अभियुक्त फरार है। जनपद नैनीताल में बीते 8 दिनों में 15 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए जिनसे लगभग 1 किलोग्राम स्मैक की बरामदगी की गई।

जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड रुपए आंकी जा रही है। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में एक XUV गाड़ी में 04 अभियुक्तों के कब्जे से 36 पैकेट्स में करीब 1 क्विंटल गांजा, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 1 करोङ है बरामद की गई। चारों अभियुक्त जनपद उधम सिंह नगर जिले से है। जनपद चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा करीब 220 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय अनुमानित लागत करीब 25 लाख रुपए है।

Related Articles

Back to top button