टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

Video : बच्ची को भूखा-प्यासा पटरियों पर छोड़ गई मां

l_lakheri01-1462700170एक ओर पूरा देश मदर्स-डे के उलक्ष्य में रविवार को  ए मां तेरी सूरत से अलग भगवान की मूरत क्या होगी…जैसे लब्ज बोलकर मां की ममता और शक्ति का बखान कर रहे थे। वहींं, इसी दिन एक नन्हीं बच्ची अपनी मां की गोद से दूर हो गई। दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रविवार सुबह करीब 5.30 बजे इंद्रगढ़-आमली के बीच ट्रेक के पास छोटी बच्ची पड़ी हुई मिली। इसकी आयु करीब 9 माह है। 

गैंगमैन ओमप्रकाश और लोकेन्द्र सिंह को यह बालिका दिखी तो उन्होंने लाखेरी आरपीएफ आउटपोस्ट को सूचना दी और बच्ची को इन्द्रगढ़ लेकर आए। लाखेरी में तैनात कांस्टेबल हंसराज सिंह इन्द्रगढ़ पहुंचे और वहां से बच्ची को 108 से लाखेरी के चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे कोटा रैफर कर दिया। 

कांस्टेबल हंसराज सिंह 108 एम्बुलेंस से बच्ची को जेकेलोन अस्पताल लाए और भर्ती करवा दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल में बच्ची रोने लगी तो यहां मौजूद महिलाओं ने उसे अपनी गोद में लेकर चुप किया। 

बच्ची भी ममता का आश्रय पाकर कुछ ही देर में चुप हो गई। अभी तक बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। समय रहते बच्ची का पता नहीं चलता को वह भूख, प्यास और गर्मी के चलते उसकी जान बचना भी मुश्किल हो जाता। 

अस्पताल में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची को देखकर एेसा लगता है कि वह किसी असाध्य रोग से पीडि़त है, इसी से परेशान होकर माता-पिता ने उसे ट्रेक पर छोड़ दिया है। पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button