टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

मणिपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 22 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्व सीएम इबोबी सिंह ने किया मतदान

इंफाल: मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (Manipur Assembly Election 2022 Phase 2 Voting) में 22 सीटों के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे प्रारंभ हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में थौबल के एक मतदान केंद्र में वोट डाला है।

मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं। इस चरण में थोउबल,चंदेल,उखरूल,सेनापति,तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा था कि 1,247 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इन चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। इनमें भाजपा के 12,कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। गौर हो कि इससे पहले मणिपुर में पहले चरण में 28 फरवरी को मतदान हुआ था। तब राज्य की कुल 60 सीटों में से 38 सीटों पर वोट पड़े थे, जिसमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी और चुराचंदपुर का समावेश था। साथ ही पहले चरण में 78.09 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Related Articles

Back to top button