राज्य

विपक्ष दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी

नई दिल्ली : NCP प्रमुख शरद पवार ने जानकारी देते हुए बताया विपक्ष दलों की अगली बैठक 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। आपको बता दे कि बिहार की राजधानी पटना में विपक्ष के कई प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं की पहली बैठक हुई थी।

इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार सहित कई अन्य नेता भी भाग ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button