उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोन्सिन मेडिसन में सीएमएस छात्रा का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा परिधि गर्ग को अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोन्सिन मेडिसन में उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है जिसके शान्तिपूर्ण वातावरण में उसे ज्ञान एवं प्रतिभा को विकसित करने का भरपूर अवसर मिला। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने उत्कृृष्ट शैक्षिक रिकार्ड एवं अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत विश्व की इस प्रख्यात यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने सर्वाधिक संख्या में विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में चुने जाने की रिकार्ड बनाया है। अभी तक सी.एम.एस. के 61 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, हाँगकाँग आदि विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं। सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में सी.एम.एस. ही एकमात्र सैट सेन्टर है, जिसके माध्यम से प्रदेश भर के छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं एवं छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button