उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा में जर्जर इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में दबे कई लोग, बचाव अभियान जारी

आगरा : उत्‍तरप्रदेश (UP) के आगरा (Agra) स्थित सिटी स्टेशन रोड पर घटिया आजम खां क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक जर्जर इमारत भरभरा कर ढह गई। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दब गए हैं। खबर लगते ही मौके पर तुरंत प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

इस संबंध में एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी तक दो लोगों को निकाल लिया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि मलबे में अभी एक बच्ची फंसी हुई है। स्‍थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव अभियान चल रहा है।

Related Articles

Back to top button