उत्तर प्रदेश

आजम का सर काटने वाले को 11 लाख रूपये देने की घोषणा

जौनपुर। सपा के कद्दावर नेता व पूर्व में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां द्वारा बीते दिनों रामपुर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए सेना पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर चौतरफा आलोचना हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में विश्व हिन्दू सेवा संघ (विहिसेसं) ने आजम खां का पुतला फूंका। इस दौरान संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने आजम खां के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कहा कि यदि प्रदेश सरकार गिरफ्तार नहीं करेगी तो संघ पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। विहिसेसं के जिलाध्यक्ष विकास अग्रहरि व नगर अध्यक्ष आनन्द निषाद के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले आजम खां को देशद्रोही करार दिया। साथ ही संघ ने योगी सरकार से उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। अग्रहरि ने कहा कि जो कोई भी आजम खां का सिर काटकर लायेगा, उसे सघ की तरफ से 11 लाख रूपया ईनाम दिया जायेगा। इस दौरान आशीष कुशवाहा के अलावा विकास पण्डा, अरविन्द पाठक, सतीश मौर्य, शुभम जायसवाल, सुभाष सोनकर, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button