जीवनशैली

इन 5 वजहों से शादी का नाम सुनते ही लड़कियों मन मे आते हैं ऐसे सवाल

लोगों के द्वारा अक्सर ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ जीवन साथी बन कर अपनी जीवन व्यतीत करना किसी महिला के लिए काफी कठिन कार्य हुआ करता है। यही वजह है कि आज के आधुनिक दौर में भी कई सारी महिलायें किसी व्यक्ति से शादी करने के बजाए सिंगल रहना ही पसंद किया करती है। किसी भी लड़की के कुँवारी रहने के पीछे बहुत सारी वजह हो सकती है। उन्हीं वजहों में से कुछ वजह के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से इस बात को बताएंगे कि आखिर किस वजह से ज्यादातर लड़कियां सिंगल रहना पसंद किया करती हैं…

कैरियर होता है जरूरी

आमतौर पर शादी के बाद लड़कियों के कैरियर के ऊपर बहुत ही ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ता है। जब कभी किसी लड़की की शादी होती है उस वक्त लड़के के प्रोफेशन के ऊपर तो कोई इफेक्ट नहीं होता परंतु ज्यादातर लड़कियों को शादी के बाद नई नई चीजों को लेकर एडजस्ट होना पड़ता है। जिसकी वजह से उनका काफी वक्त ऐसे ही निकल जाता है। इसके साथ ही साथ अगर कभी ससुराल में किसी के साथ अनबन हो जाए तो ऐसे में उन्हें अपने कैरियर के ऊपर फोकस कर पाने में काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और शादी के बाद अगर उनके बच्चे हो जाए तो ऐसे में उनकी जिम्मेदारियां और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इन सभी के अलावा लड़कियों को अगर कोई जॉब मिल भी जाती है तो ऐसे में उन्हें उस जॉब को करने के लिए अपने घर परिवार से दूर रहना पड़ता है। जिसका परमिशन कई सारे परिवार के लोग नहीं दिया करते हैं। यही वजह है कि लड़कियां कुँवारी रहना ही पसंद किया करती हैं।

अकेलेपन की शांति

यह बात तो आप सभी को अच्छी तरह मालूम होगी कि अगर आप सिंगल हैं तो ऐसे में आप के पास टाइम की कोई कमी नहीं होती। टाइम की कमी ना होने की वजह से आप अपने मनपसंद की चीजों को कर सकते हैं। इसके साथ ही साथ अकेले रहने से आपके अंदर काफी ज्यादा मैच्योरिटी भी आ जाया करती है जिससे कि आप खुद का निर्णय ले सकते हैं।

आजादी ही आजादी

बचपन से ही लड़कियां अपने आसपास के माहौल को देखकर और लोगों के द्वारा कही गई बातों को सुनकर अपने मन में इस बात को बैठा लेती है कि शादी के बाद उन्हें हर एक काम ससुराल वालों की मर्जी के हिसाब से ही करना होगा। जिसकी वजह से उनके अंदर आजादी ना होने का डर पैदा हो जाया करता है। आजादी ना होने का डर पैदा हो जाने के बाद अक्सर लड़कियां शादी के बिना ही जीवन व्यतीत करना पसंद किया करती है।

पसंद का लड़का ना मिलना

आज अमूमन हर एक लड़की के मन में अपने होने वाले पति को लेकर कई सारी आकांक्षाएं हुआ करती है। ऐसे में जब कभी उस लड़की के माता-पिता किसी लड़के की तलाश कर रहे होते हैं। तो उन्हें उनकी पसंद का लड़का नहीं मिल पाता जिसकी वजह से अक्सर लड़कियां परिवार वालों के दबाव में आकर उनके द्वारा खोजे गए लड़के से ही शादी करने पर मजबूर हो जाती है। तो वहीं कुछ लड़कियां अपने मनपसंद का लड़का ना मिलने की वजह से सारी उम्र सिंगल रहना ही पसंद किया करती हैं।

प्यार में धोखा

बहुत सारी ऐसी लड़कियां होती है जिन्हें कि अपने जीवन में कभी न कभी प्यार के मामले में धोखा जरूर मिलता है। जिसकी वजह से यह लड़कियां कभी भी दूसरे लड़के के साथ दिल नहीं लगा पाती। इसके साथ ही साथ उनका भरोसा भी लड़कों के ऊपर से उठ जाया करता है। जिसकी वजह से यह लड़कियां शादी करने के बजाए कुंवारी रहना ही पसंद करती है।

Related Articles

Back to top button