अपराधटॉप न्यूज़

इन राज्यों में ज्यादा होते हैं महिलाओं से रेप

rape-child-rape_1458634190तमाम दावों और शोर शराबे के बाद भी महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो यानी एनसीआरबी द्वारा साल 2015 के जारी किए गए आंकडे एक बार फिर इसकी तस्दीक करते हैं।

रिपोर्ट के आकड़ों पर गौर करें तो साल 2014-2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुल 327394 मामले दर्ज किए गए। आइए जानिए कौन से हैं वो राज्य जहां होता है महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार।

महिलाओं के साथ बीते साल रेप के कुल 34,451 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले मध्य प्रदेश में दर्ज हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र, तीसरे पर राजस्थान, चौथे पर उत्तर प्रदेश, और पांचवे पर ओडिशा रहा है।

2015 के आए आकंड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 4391 मामले दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Back to top button