टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र ने बताए वहां के हालात, तनाव-दहशत के बीच सभी घरों में कैद, ऑनलाइन चल रहीं क्लासेस

छतरपुर । छतरपुर (Chhatarpur) का एक युवक यूक्रेन (Ukraine) में फंसा हुआ है। वह पढ़ाई करने वहां गया था। आसिफ (Asif) ने वीडियो कॉल कर वहां के हालात बयां किए हैं। उसने बताया कि फिलहाल तो शहर में सभी सामान्य है। पर बार्डर पर जरूर चिंताजनक हालात होने की खबरें हैं। स्थानीय लोगों के बीच तनाव का माहौल है, सब डरे हैं कि कहीं कुछ हो न जाए। हम काफी लोग यहां है, फ्लाइट की वजह से देश नहीं लौट पा रहे हैं। सभी घरों में हैं। हमारी क्लास भी ऑनलाइन (class online) कर दी गई हैं।

आसिफ भी वहां के बिगड़ते हालात को लेकर डरा हुआ है। वह भी जल्द घर आना चाहता है। उसका कहना है कि हम काफी लोग यहां है, फ्लाइट की वजह से देश नहीं लौट पा रहे हैं। किराया भी कई गुना बढ़ गया है। टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही खबरों से घरवाले भी परेशान हैं। दिन में सात-आठ बार फोन आ जाता है। सरकार से मैं कहना चाहता हूं कि यहां से जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ा दी जाए। फिलहाल तीन ही फ्लाइट चल रही हैं। सभी जल्दी अपने घर लौटना चाहते हैं। तीन फ्लाइटों में सिर्फ एक हजार यात्री ही आ पाएंगे, जबकि यहां 20 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। यहां के कॉलेजों की क्लास भी ऑनलाइन चल रही हैं। हमें सुरक्षित रहने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button