उत्तराखंडराज्य

उत्‍तराखंड: चमोली में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 3.6 था परिमाण

चमोली जिले में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गया। रात में ही लोग अपने घर से बाहर निकले।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप का परिमाण 3.6 आंका गया।

भूकंप का झटका शाम सात बजकर पांच मिनट और 48 सेकंड पर महसूस किया गया। चमोली और इसके आसपास के क्षेत्र में झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार भूकंप का केंद्र अक्षांक्ष 30.5 डिग्री उत्तर और देशांतर 79.2 डिग्री पूरब में चमोली में था।

10 किमी की गहराई वाले भूकंप का परिमाण 3.6 था। इससे नुकसान की संभावना नहीं है। उधर, राज्य आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र के मुताबिक चमोली जिले में कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button