उत्तराखंड

कड़ी सुरक्षा में मनाई बकरीद

रुद्रपुर: ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। खेड़ा स्थित ईदगाह में बनी मस्जिद में शिफ्टों में मौलाना इमामुद्दीन ने नमाज अदा कराई। इस दौरान मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ की गई। इससे पहले तकरीर हुई। वहीं, शहर और देहात क्षेत्र में सुबह 8:30 से अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पुलिस-प्रशासन भी ईद को लेकर मुस्तैद रहे। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को महानगर की विभिन्न मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। खेड़ा स्थित ईदगाह में बारिश के कारण सामूहिक नमाज नहीं हो सकी। वहां बनी मस्जिद में शिफ्टों में नमाज पढ़ी गई।

बारिश के कारण इस बार ईदगाह में अपेक्षाकृत कम नमाजी पहुंच पाए थे। ज्यादातर नमाजियों ने मस्जिदों में ही नमाज अदा की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकवाद दी। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। इस दौरान ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। ईद के खास मौके पर ईदगाहों पर मेला लगा। शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराने को ईदगाहों पर फोर्स लगाई गई। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ईद उल अजहा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। ईदगाह पर मेले में नगर और क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी। जगह-जगह कुर्बानी हुई।

Related Articles

Back to top button