फीचर्डराष्ट्रीय

कश्मीर में मौसम का पहला हिमपात

himश्रीनगर (एजेंसी। कश्मीर घटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है  जिसके बाद यहां के निवासियों ने रविवार सुबह मित्रों और रिश्तेदारों को बधाइयां दी। यह श्रीनगर शहर और बड़गाम  गांदरबल  बांदीपोरा  कुपवाड़ा  सोपोर  अनंतनाग  पुलवाना  शोपियां और कुलगाम सरीखे घाटी के अन्य प्रमुख कस्बों का पहला हिमपात है। घाटी पिछले 2० दिनों से शुष्क मौसम के चलते कड़कड़ाती ठंड का सामना कर रही है। कश्मीर को राज्य के लद्दाख प्रदेश से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे पर भारी बर्फबारी देखी गई है। बनिहाल और पटनीटॉप क्षेत्रों में भारी हिमपात की वजह से रविवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। 3०० किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी यह सड़क घाटी और देश के अन्य हिस्सों के बीच संपर्क मार्ग है। यहां के मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने आईएएनएस को बताया  ‘‘मौजूदा मौसम रविवार दोपहर तक बना रहेगा। हमें इस अवधि के दौरान कश्मीर घाटी के कई क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना है।’’लोटस ने बताया  ‘‘श्रीनगर में शनिवार रात तापमान ०.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री और पहलगाम में शून्य से ०.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’ ‘‘लेह में रात्रि का तापमान शून्य से 6.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था  जबकि जम्मू शहर में आज तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।’’

Related Articles

Back to top button