मनोरंजन
कृष्णा राज कपूर के फ्यूनरल पर करीना का रो-रोकर था बुरा हाल, जमकर हँसें रानी और करण
![कृष्णा राज कपूर के फ्यूनरल पर करीना का रो-रोकर था बुरा हाल, जमकर हँसें रानी और करण](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/kareena-kapoor.jpg)
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कृष्णा राज कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं। निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लग गया। अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक सभी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।![कृष्णा राज कपूर के फ्यूनरल पर करीना का रो-रोकर था बुरा हाल, जमकर हँसें रानी और करण](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/kareena-kapoor.jpg)
![कृष्णा राज कपूर के फ्यूनरल पर करीना का रो-रोकर था बुरा हाल, जमकर हँसें रानी और करण](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/kareena-kapoor.jpg)
राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कृष्णा राज कपूर परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य थीं। निधन की खबर सुनने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लग गया। अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक सभी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।
जहां एक तरफ दादी के निधन पर करीना ने रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लिया था वहीं इस मौके पर रानी और करण को हंसते हुए देखना थोड़ा खटकता जरूर है। वीडियो में रानी के साथ एक और शख्स दिखाई दे रहा है जिससे वह हंस-हंस कर बात करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में आलिया भी हैं लेकिन वह गंभीर दिखाई दे रही हैं।
वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लोग इन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यह वीडियो कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार के समय का है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा को अमिताभ बच्चन ने पैर छूकर विदाई दी। वहीं करीना कपूर के आंसू रुक नहीं रहे थे। कृष्णा की बेटी रीमा जैन की भी रोते हुए तस्वीरें आई थीं।
कृष्णा ने 1946 में राज कपूर से शादी की थी । उनका असल नाम कृष्णा मल्होत्रा था और वो राज कपूर की कजिन लगती थीं। कृष्णा राज कपूर के तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर और दो बेटियां ऋतु नंदा और रिमा जैन हैं। कृष्णा राजकपूर हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं।