ज्ञान भंडार

कोरबा में दिन दहाड़े बैंक में 62 लाख की डकैती, स्टाफ को बंद कर गए

canara_bank_robbery_cg_2016921_12547_21_09_2016कोरबा। शहर के टीपी नगर स्थित केनरा बैंक में बुधवार सुबह 10:30 बजे बैंक खुलते ही बदमाश अंदर घुस गए और नोट समेटकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने पूरे स्टाफ को एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मेन गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर बंद बैंक कर्मचारियों को बाहर निकाला। रिहायशी इलाके में दिन दहाड़े हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। केनरा बैंक द्वारा जांच के बाद अधिकृत जानकारी में 37 लाख नकद और 25 लाख के जेवर ले गए हैं।

ओडिशा में बेहरा माल के बैंक औफ इण्डिया में 5 मई को 50 लाख की डकैती डालने वाले गिरोह की तलाश में पिछले 3 दिन से उड़ीसा पुलिस की टीम कोरबा में भटक रही थी। उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम यहां पहुंची थी। इस बीच आज कोरबा में डकैती की घटना हो गई। इसके साथ ही सबूत मिटाने वे सीसीटीवी और डीवीआर भी ले गए। कोरबा कलेक्टर पी दयानंद भी सूचना मिलने पर बैंक में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों को बैंक खोले कुछ ही मिनट हुए थे कि बदमाश अंदर घुस आए उन्होंने सभी को धमकाया और पास के कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने वहां रखा पैसा समेटा और मेन गेट पर ताला लगाकर भाग गए। कर्मचारियों ने शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घटना के बाद आस-पास के इलाकों में पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button