टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की ओर से लाए गए नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पारित होने के बाद देश में डॉक्टर्स विरोध में उतर आए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन आज पूरे देश में नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के प्रावधानों के खिलाफ एक दिवसीय हड़ताल कर रहा है। दिल्ली के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स, जयपुर के डॉक्टर्स, उत्तराखंड के डॉक्टर्स गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली स्थित एम्स के डॉक्टरों ने गुरुवार को संसद चलो का आह्वान भी किया था। दिल्ली में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग विधेयक के खिलाफ एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ कर प्रदर्शन किया। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि हमारी हड़ताल एनएमसी बिल के कुछ प्रावधानों के खिलाफ है। रेजिडेंट डॉक्टरों को सेवाओं से हटा दिया गया है और फैकल्टी और कंसलटेंट मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। अगर सरकार हमें सूचीबद्ध नहीं करती है तो इसे मेडिकल बिरादरी के इतिहास में सबसे काले दिनों में गिना जाने वाला है।

Related Articles

Back to top button