National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

राहुल गांधी ने महू से की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, आज पहुंचेगे इंदौर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की आज की शुरुआत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महू (Mhow) से की। इस बीच उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में पांचवा दिन है, रविवार अलसुबह महू से शुरू हुई यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, हालात ये थे कि फोरलेन होने के बावजूद दोनों तरफ की सडक़ खचाखच भरी हुई नजर आ रही है। यात्रा के दौरान कई जगहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है।

यात्रा शुरू होते ही जैसे जैसे आगे बढऩे लगी, यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। आज भारत जोड़ो यात्रा इंदौर पहुंचने वाली है। ऐसे में यहां हजारों की संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता और आम लोगों का जन सैलाब उमडऩे की संभावना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह करीब 6 बजे महू से शुरू हुई।

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो महू से निकली यात्रा में आज सुबह भगदड़ जैसा माहौल नजर आया। राहुल गांधी की यात्रा तेज स्पीड से आगे बढ़ रही थी। ऐसे में यात्रा के साथ-साथ चलने के लिए लोगों को दौड़ भी लगानी पड़ी।वहीं राहुल गांधी यात्रा में शामिल बुजरुग महिलाओं और अन्य लोगों से बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इंदौर पहुंच रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देशभर के कांग्रेस नेता पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button