ज्ञान भंडार

तस्वीरें: जेल से रिहाई के बाद पत्नी मान्यता संग मुंबई पहुंचे संजय दत्त

sanjay-dutt_650x400_61456369819दस्तक टाइम्स एजेंसी/बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल से रिहा हो गए हैं। देखिए पहली तस्वीरें जब वह जेल से बाहर आए। उनके स्वागत के लिए उनकी पत्नी समेत फिल्म जगत से जुड़े कई और लोग मौजूद थे।

पुणे की येरवडा जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी मान्यता भी थी। साथ ही निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी भी मौजूद थे।जेल से बाहर निकलने के बाद संजय दत्त ने वहां लगे तिरंगे झंडे को कुछ इस तरीके से सलाम किया।

जेल से बाहर निकलने के दौरान वहां अच्छी-खासी भीड़ थी। फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। सुबह करीब 8.37 बजे संजय दत्त जेल से बाहर निकले। 

संजय दत्त की रिहाई पर उन्हें लेने के लिए उनकी पत्नी मान्यता भी पहुंची। इस दौरान संजय दत्त ने कहा कि मेरी रिहाई आसान नहीं थी। लोगों की दुआओं की वजह से मैं रिहा हुआ।

संजय दत्त पुणे की येरवडा जेल से रिहा हो गए हैं। हालांकि उनकी रिहाई से जेल के बाहर प्रदर्शन किया गया। कुछ लोग बैनर और पोस्टर के साथ जेल के बाहर एकट्ठा हुए और लगातार संजय दत्त के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।दूसरी ओर रिहाई से पहले उनके स्वागत के लिए खास तैयारी की गई। पोस्टर लगाए गए।

बता दें कि मुंबई महानगर में हुए 1993 के सिलसिलेवार बम धमाके के मामले में दोषी पाए गए फिल्म अभिनेता संजय दत्त रिहा हो गए हैं। हालांकि उनकी रिहाई विवादों में भी घिर गई है।

जेल प्रशासन ने संजय की सजा में छूट (रिमिशन) दी है। उनके जेल से छूटने के एक दिन पहले बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में संजय दत्त की रिहाई के आदेश को चुनौती देते हुए जेल प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर सुबह से जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

हाईकोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप भालेकर ने याचिका दायर कर संजय की रिहाई के फैसले को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि संजय को पूरी पांच साल की सजा काटने का आदेश दिया जाए। तस्वीर में देखिए संजय दत्त की रिहाई का विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

बता दें कि संजय दत्त के अच्छे आचरण को देखते हुए राज्य के गृह विभाग ने संजय को 103 दिन का रिमीशन दिया है। इसलिए उनकी रिहाई पहले हुई है।

याचिकाकर्ता के वकील नितिन सतपुते ने कहा कि संजय को अच्छे आचरण के आधार पर रिमीशन दे दिया गया है, पर उन लोगों का क्या, जो छोटे अपराधों के चलते जेल में बंद हैं और उनके रिमिशन आवेदन निर्णय के लिए लंबित हैं।

अभिनेता संजय दत्त चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचे। संजय के साथ उनकी पत्नी मान्यता, निर्मात-निर्देशक राजकुमार हिरानी भी उनके साथ थे। इसके बाद वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह कब्रिस्तान में अपनी मां नरगिस दत्त की कब्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button