अपराध
पति से अफेयर का था शक बचपन की सहेली की कर दी हत्या,

जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले में पुलिस ने एक युवती को उसकी सहेली की हत्या के आरोप मे गिरफ्तार किया है। इस युवती को शक था कि सहेली का उसके पति के साथ अफेयर है। जिसकी हत्या की गई है, वह इस युवती की बचपन की सहेली थी।
पुलिस के अनुसार 17 साल की बबीता का शव तालाब में तैरता हुआ मिला था। बबीता आरोपी मनीषा की बचपन की सहेली थी। मनीषा की शादी एक फौजी से हुई है। मनीषा को शक था कि बबीता और उसके पति का आपस में अफेयर है। हत्या वाले दिन मनीषा ने कहा कि उसका पति आज आ रहा है और उसे बस स्टेशन लेने जाना है।
रास्ते में एक तालाब के पास मनीषा ने बबीता से कहा कि उसकी अंगूठी तालाब में गिर गई है। उसने बबीता को तालाब में उतार दिया। तालाब काफी गहरा था। बबीता किसी तरह बाहर निकलने लगी तो मनीषा ने उसे लात मार कर फिर पानी में डुबो दिया।