उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सांसद ने दिया नमो वन का तोहफा

सुलतानपुर : सांसद मेनका गांधी बोली प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को दिया था कृष्णा पौधा, आज नमो वन।कमला नेहरू भौतिक एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में नमो वन का शुभारंभ।केएनआई की छात्र छात्राओं को मेनका गांधी ने किया पौधरोपण के प्रति प्रेरित।पौधरोपण कर लोगों को दिया गया हरित क्रांति का संदेश।निजी संस्था करेगी नमो वन की निगरानी।सांसद मेनका गांधी ने मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुलतानपुर में आमंत्रित किया। सांसद बोली सुल्तानपुर आगमन पर पीएम मोदी जी ये नमोवन देखें।सार्वजनिक स्थल पर सांसद मेनका गांधी ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह के प्रति स्थान देने के लिए आभार जताया। बोली मंत्री और उनके सहयोगियों के प्रयास से नमो वन की स्थापना हुई।फ़रिदीपुर स्थित केएनआई संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेनका गांधी ने ये उद्गार व्यक्त किये।

भाजयुमो ने मोदीजी के जन्मदिन पर आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम : सुल्तानपुर जिले में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, सुलतानपुर के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह राणा की अगुवाई में बृहद कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्रातः 9 बजे जिला अस्पताल, सुलतानपुर के ब्लड बैंक में रक्तदान का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन माननीय विधायक सूर्यभान सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू जी द्वारा किया गया। रक्तदान कैम्प में देवांश तिवारी, अभिनव सिंह, सौरभ तिवारी, सत्यम शर्मा, आशीष सिंह, आमोद ने रक्तदान किया और 12 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जो कि दिनांक 22 सितम्बर को होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करेगें। रक्तदान शिविर के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा फल का वितरण किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे साथ ही अन्य को प्रेरित करेंगे कि वे भी पॉलीथिन का प्रयोग न करे। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, जिला मंत्री अखिलेश जयसवाल नगर अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रवीण मिश्र, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बहादुर प्रिन्स जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, आकाश जयसवाल, जिला मंत्री गौरव मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, अभिनव सिंह आमोद विक्रम सानू सिंह दिलीप सिंह,नगर अध्यक्ष अमन मोहन आशीष सिंह अंकित गुप्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो प्रणीत बौद्धिक ने दिया और आगामी 22 सितम्बर को होने वाले रक्तदान कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता की अपील की।

Related Articles

Back to top button