मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को है ये गंभीर बीमारी, रात को नहीं सो पाती हैं

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। प्रियंका भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी सारी अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि प्रियंका अभी अपने पति के साथ न्यूयार्क में ही हैं। इन्हीं सब के बीच देश गर्ल कही जाने वाली प्रियंका और उनके पति निक जोनास का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने निक से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

एक सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने बताया कि वो अपने पति निक जोनास के कारण रात भर सो नहीं पाती हैं। प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। प्रियंका अपने पति के डायबिटीज बीमारी के कारण परेशान रहती हैं। प्रियंका कहती हैं कि पहले पहले तो मुझे कुछ समझ नहीं आता था। हालांकि, निक अपने बीमारी को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। निक को नींद में भी शुगर लेवल पता रहता है। प्रियंका ने बताया कि मैं रातभर इसलिए नहीं सो पाती, क्योंकि मैं रात में कई बार जागकर देखती हूँ कि निक ठीक हैं या नहीं। निक बहुत ही कम उम्र के थे, तब से उन्हें ये बीमारी है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, इसलिए निक अपने जीवन में काफी अनुशासित रहते हैं। प्रियंका कहती हैं कि निक इसको लेकर कभी नहीं घबराते। उनका यही पॉजिटीव रवैया मुझे भी काफी हिम्मत देता है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति निक जोनास के साथ लॉस एंजिलिस में रह रही हैं। वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका ने तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। हालांकि एक बार फिर से प्रियंका बॉलीवुड से दूर हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button