मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ के सॉन्ग ‘दीवानी मस्तानी’ में कुछ इस तरह नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

deepika-562239d34f01a_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्लीः भंसाली प्रोडक्शन्स ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया है। संजय लीला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दीपिका,मस्तानी का रोल निभा रही है।

बता दें कि ये फिल्म के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ का ‘पहला लुक’ है। जिसे 17 अक्टूबर को दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

बाजीराव मस्तानी में मराठा पेशवा बाजीराव (रणवीर सिंह) उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) और पहली पत्नी काशी बाई (प्रियंका चोपड़ा) की कहानी पर आधारित है।

यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म गाने के प्रमोशन के लिए दीपिका जयपुर भी आ सकती है।

 

Related Articles

Back to top button