उत्तर प्रदेश

बाबा बर्फानी के रुप में भोलेनाथ का रंगीन बर्फ से हुआ श्रंगार

लखनऊ। सदर बाजर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग धाम मन्दिर में सावन के दूसरे बुधवार को बाबा बर्फानी के रुप में भोलेनाथ का रंगीन बर्फ से श्रंगार किया गया। शिवालय सेवा एवं प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित इस भव्य व सुन्दर श्रंगार को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। करीब पांच कुंटल रंगबिरंगी बर्फ से करीब पांच फीट ऊंचा श्रंगार किया गया। मन्दिर में स्थापित प्रधान शिवलिंग पर श्रंगार किया गया। बर्फानी के रुप में इस अद्भुत श्रंगार को पं0 त्रिलोचन, रितेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, सूरज, उज्जवल, दीक्षा, कल्पना ने तैयार किया। मन्दिर के बाहर सपेरों ने भक्तों को साप के दर्शन कराये। मन्दिर में सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया। राजधानी के पं0 मंगलू पाधा व अन्य विद्वान आचार्यो द्वारा पूजन सम्पन्न हुआ। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पूजन में कई परिवारों ने एक ज्योर्तिलिंग पर रुद्राभिषेक किया बाकी ज्योर्तिलिंग पर पूजन सम्पन्न हुआ। पूजन में 108 नामों से भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। समी की पत्ती, शहद, गन्ने के रस,से अभिषेक किया गया। सभी मन्दिरों में 251 कमल के फूलों से श्रंगार हुआ।

Related Articles

Back to top button