स्पोर्ट्स

भारतीय नाविक विष्णु सरवनन और नेथरा कुमानन ओलंपिक से बाहर

टोक्यो: भारतीय नाविक विष्णु सरवनन और नेथरा कुमानन यहां शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक में अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पदक राउंड में जगह बनाने में नाकाम रहने के साथ ही ओलंपिक से बाहर हो गए।

विष्णु सरवनन पुरुषों के लेजर मानक में ओवरऑल 20वां स्थान हासिल कर सके, जबकि नेथरा कुमानन एनोशिमा यॉट हार्बर पर प्रत्येक 10 क्वालीफाइंग दौड़ के बाद महिलाओं के लेजर रेडियल में 35वां स्थान प्राप्त कर सकीं। उल्लेखनीय है कि केवल शीर्ष 10 नाविक ही पदक राउंड में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। वहीं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला भारतीय नाविक बनीं 23 वर्षीय नेथरा कुमानन का 10 क्वालीफाइंग दौड़ों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरी दौड़ में आया, जिसमें 15वें स्थान पर रहीं।

उल्लेखनीय है कि पुरुषों के 49ईआर में केसी गणपति और वरुण ठक्कर की जोड़ी ओवरऑल लीडरबोर्ड पर 17वें स्थान पर है। उनकी अंतिम तीन क्वालीफाइंग दौड़ शनिवार को होगी।

Related Articles

Back to top button