दिल्लीराष्ट्रीय

‘मनमोहन सिंह भाजपा को लोकतंत्र न सिखाएं’: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद

इंदौर: इंदौर में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आए थे, वे भाजपा को लोकतंत्र सीखा गए! मैं उनसे पूछता हूं आपकी पार्टी में कितना लोकतंत्र है। अभी तक के इतिहास में एक परिवार को छोड़कर कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ दो ऐसे नेता है जिसमें एक नरसिंहराव प्रधानमंत्री और दूसरे सीताराम केसरी जो अध्यक्ष बने हैं! इन दोनों को कांग्रेस के इस परिवार ने कितना सम्मान दिया, यह किसी छुपा नहीं है। निधन के बाद नरसिंहराव का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं हुआ, क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेता नहीं चाहते थे।

यह बात केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार-वार्ता में कही। प्रसाद ने कहा कि मनमोहन सिंह अपना खुद का आंकलन करें, कि जब वो प्रधानमंत्री थे, उनके हालात इस परिवार ने क्या कर रखे थे। वे रहते तो 7 जनपथ पर थे, किन्तु 10 जनपथ से पूछे बगैर देशहित में कोई काम नहीं कर सकते थे। भाजपा में तो बूथ पर बैठने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है। चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बनता है। कांग्रेस व मनमोहनसिंह हमें लोकतंत्र की दुहाई न दें। नोटबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकी पोषित 2 लाख 24 हजार फर्जी कंपनियां नोटबंदी के बाद बंद हुई। 17 लाख 73 हजार संदेह वाले खाते बंद हुए। कांग्रेस पार्टी व ईमानदारी दोनों साथ-साथ नहीं चलती।

2013-14 तक भारत में सिर्फ 3 करोड़ 82 लाख आयकर उपभोक्ता थे जो कि अब 6 करोड़ 86 लाख इनकम टैक्स भरने वाले हो गए हैं। उन्होंने इसी तरह जीएसटी से संबंधित भी कई आंकड़े दिए। कानून मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ईमानदार सरकार से परेशानी होती है। 1984 में हुए सिख नरसंहार में आरोपित एक व्यक्ति को अभी फांसी हुई और एक को उम्रकैद। जिन सवालों व मामलों को बंद कर दिया गया था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एसआईटी बनाकर जांच करवाई और अपराधियों को दंड दिलवाया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से एक प्रश्न पूछना चाहता हूं कि 2016 में कांग्रेस पार्टी के महासचिव कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बनाया था, ऐसा क्या हुआ जो उन्हें पंजाब पहुंचने के पहले ही हटा दिया गया!

क्योंकि, कहीं न कहीं सिख समुदाय उन्हें भी दोषी मानता है। कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की बात कहीं यह सब कांग्रेस की हताशा है। भाजपा सरकार व शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के ओहदे से बाहर निकालकर विकासशील बनाकर चहुमुंखी विकास किया। बड़ी-बडी कम्पनियां आज मध्यप्रदेश में अपना व्यापार करने आ रही है।

Related Articles

Back to top button