उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

‘गरीब कल्याण वर्ष‘ मनायेगी भाजपा

लखनऊ (एजेंसी)। उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अब 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। पार्टी ने छह अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल डा. अम्बेडकर जंयती तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की है। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया है। पार्टी जन्म शताब्दी को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनायेगी। सभी जनपदों में जिलावार तीन अप्रैल को बैठके होगी।

'गरीब कल्याण वर्ष‘ मनायेगी भाजपा

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस छळ अप्रैल से 13 अप्रैल तक सेक्टर स्तर पर आयोजित किया जायेगा जिसके लिए तीन अप्रैल को सभी जिलों की बैठके होगी। जिन जिलों में बैठके पूर्व निर्धारित है वहां उसी तिथि में बैठके होगी। 14 अप्रैल डा0 भीमराव अम्बेडकर जंयती को भाजपा सामाजिक समरसता के रूप में मनायेगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टरों पर प्रबोधन, स्वच्छता, जीएसटी के फैसलों की जिम्मेदारी, भीम एप की जानकारी के साथ पार्टी जनता के बीच पहुंचेगी। भाजपा का झंड़ा लेकर कार्यकर्ताओं की टोलियां भ्रमण को निकलेगी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा पार्टी संगठनात्मक एवं रचनात्मक कार्यो से कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच अपनी विचारधारा पहुंचायेगी। 

श्री बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय में विजयी 325 विधायकों में 209 विधायक पहली बार र्निवाचित हुए। वहीं 103 ऐसे विधायक है जो 45 वर्ष से कम आयु के है। 34 जिलों में सिर्फ भाजपा के ही विधायक है। आज उ0प्र0 के हर जिले में भाजपा के विधायक है। 81 प्रतिशत सीटे हमारे पास है, भाजपा को विधानसभा चुनाव में 42 प्रतिशत मत मिला। भाजपा के हारे हुए 78 प्रत्याशियों में से 58 प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे है और 17 प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे सिर्फ 03 प्रत्याशी ही चौथे स्थान पर रहे। 03 करोड़ 44 लाख मत भाजपा को प्राप्त हुए। इस ऐतिहासिक विजय का श्रेय भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को जाता है। जिनके अथक परिश्रम से भाजपा ने नया इतिहास रचा है। अब हम सब की जिम्मेदारी है कि मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने आचरण से जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वयं को साबित करें।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रकाश शर्मा, राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विद्यासागर सोनकर, अनुपमा जायसवाल, सलिल विश्नोई, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, अमर पाल मौर्य, गोविन्द नारायण शुक्ला, सुरेश त्रिपाठी, रंजना उपाध्याय, सुभाष यदुवंश, शंकर गिरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, लक्ष्मण आचार्य, मानवेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बीएल वर्मा, उपेन्द्र शुक्ला, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, ब्रज बहादुर, चन्द्रशेखर, रत्नाकर जी, ओमप्रकाश जी, शिवकुमार पाठक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button