राज्यराष्ट्रीय

मैहर देवी के दर्शन कर लौट रहे छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत

train accidentइलाहाबाद। सतना स्थित मैहर देवी धाम से दर्शन कर लौट रहा एक छात्र शनिवार को ट्रेन से गिर गया। दुर्घटना के बाद छात्र को दो घंटे तक इलाज नहीं मिला। प्रयाग के रेलवे अस्पताल में पहुंचने के बाद भी परिजन डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इस लापरवाही के चलते घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने रेलवे की इस अव्यवस्था पर जमकर हंगामा भी किया। जानकारी के अनुसार हनुमानगंज के छोटका पुल फतुहा निवासी श्याम राज सिंह प्राइवेट चालक हैं। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का रवि (18) बीसीए कर रहा था। शुक्रवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ कामायनी एक्सप्रेस से सतना जिले के मैहर देवी दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद शनिवार सुबह सात बजे पांचों दोस्त पवन एक्सप्रेस से घर वापस लौट रहे थे।

Related Articles

Back to top button