अद्धयात्म

यहां नर्क के दर्शन करने आते है लोग, बौद्ध भिक्षु ने बना दिया मंदिर

hell-temple-56cadc77724b9_lबैंकॉक। इंसान जन्म के बाद अच्छे कर्म करता है या बुरे कर्म करता है उसका न्याय करने के लिए भगवान ने स्वर्ग औौर नर्क नाम की दो जगह निर्धारित की है। हमें नही पता होता कि हम मरने के बाद कहां जाएंगे और हमें क्या सजा मिलेंगी।

थाईलैंड में एक ऐसा मंदिर है जहां जाने के बाद आप बुरे कामों से तौबा कर लोगे। मंदिर में अक्सर लोग मन की शांति के लिए आते है लेकिन यह मंदिर अन्य मंदिरों से बिल्कुल उलट है । यह मंदिर है जो किसी नर्क से कम नहीं है।

थाईलैंड के चियांग माई में नर्क मंदिर नाम से मशहूर ‘वैट मे कैट नोई’ मंदिर में ऐसी कई भयानक मूर्तियां है। इसके अलावा कई ऎसी संरचनाएं हैं जो अत्याचार और पी़डा का प्रदर्शन करती हैं।

ये सभी संरचनाएं एक भिक्षु ने स्थापित की हैं, जो श्रृद्धालुओं को ये दिखाना चाहते थे कि पाप करने का परिणाम क्या होता है

यह मंदिर जन्मदिन, शादी और अंतिम संस्कार के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस मंदिर की स्थापना बौद्ध भिक्षु प्रा क्रू विशानजालिकॉन ने की थी।

जिनके मन में मंदिर के लिए एक विचार था। उन्होंने बताया कि मैं लोगों को डराना चाहता था। मैं उन्हें नर्क और पाप से डराना चाहता था, उन्हें शर्म महसूस करवाना चाहता था।

 

Related Articles

Back to top button