उत्तर प्रदेशराज्य

यूपीः एमएलसी चुनाव में सपा ने दिखाया अपना दम

imagesयूपी में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। विधान परिषद पर 28 सीटों पर हुए चुनाव में अभी पांच प्रमुख सीटों के नतीजे आए हैं। इन पांचों सीटों पर ही सपा ने बाजी मारी है।

लखीमपुर खीरी से सपा प्रत्याशी शशांक यादव ने जीत हासिल की है। शशांक यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी इतेन्द्र सिंह को हराया है।

वहीं झांसी से सपा की रमा निरंजन ज्योति ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर जीत हासिल की है। रमा निरंजन ज्योति को 2800 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 171 वोट मिले हैं। इलाहाबाद के कौशांबी से सपा के वासुदेव यादव जीत गए हैं। फरूर्खाबाद के इटावा से भी समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी जीत हुई है। इस सीट से पुष्पराज जैन जीते हैं। पुष्पराज जैन 3515 वोटों से जी

सुल्तानपुर जिले से सपा प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह ने 720 वोटों से जीत हासिल की है। शैलेन्द्र सिंह यहां 1841 वोटों पाकर विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. केसी त्रिपाठी ने 1121 वोट हासिल किए। 23 वोट नोटा के पक्ष में गए ज‌बकि 113 मत अवैध घोषित किए गए।

बदायूं से भी सपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। बदायू सीट से सपा के बनवारी सिंह यादव ने जीत हासिल की है। वहीं बरेली से सपा के प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी जीत गए हैं। घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रतिद्घंदी प्रत्याशी से 1323 वोटों से जीत गए हैं।

बलिया से सपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं फैजाबाद जिले से सपा के हीरालाल यादव करीब 400 वोटों से जीत गए हैं। हीरालाल यादव ने भाजपा के सुरेन्द्र पांडेय को हराया। बसपा यहां तीसरे नंबर पर रही है।

गोंडा बलरामपुर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी महफूज खान ने जीत हासिल की है। महफूज खान यहां करीब 1294 वोटों से विजयी हुए हैं। महफूज खां को यहां कुल 2453 वोट मिले हैं। महफूज खां ने बीजेपी प्रत्याशी को राजेश सिंह को हराया है।

देवरिया से भी सपा प्रत्याशी राम अवध यादव ने जीत हासिल की है। राम अवध ने बसपा प्रत्याशी अजीत शाही को 1381 वोटों से हराया है। बस्ती सीट से सपा के संतोष यादव ने जीत हासिल की है। मिर्जापुर सीट से सपा प्रत्याशी रामलली मिश्रा जीते हैं।

रायबरेली सीट पर कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जीत हासिल की है। दिनेश प्रताप सिंह को 500 वोटों से जीत प्राप्त की है।
यूपी में एमएलसी चुनाव के नतीजों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है। 28 सीटों में से 18 सीटों पर सत्तारूढ़ पार्टी सपा के प्रत्याशी जीते हैं। यहां एक सीट पर कांग्रेस, एक पर बसपा और ‌एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। मगर भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

फतेहपुर ‌सीट से सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव को जीत मिली है। कल्लू यादव ने बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार को 550 वोटों से हराया है।

मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी परवेज अली जीते हैं। परवेज अली मुरादाबाद में 4434 वोटों से जीते हैं। परवेज अली मंत्री महबूब अली के बेटे हैं। बुलंदशहर, फरुर्खाबाद, बहराइच और बाराबंकी से भी सपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

गाजीपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विशाल सिंह कंछल ने जीत ‌हासिल की है। विशाल सिंह ने सपा के सानंद सिंह को 65 वोटों से हराया है।

Related Articles

Back to top button