रणबीर- आलिया इस महीने होने जा रही है सगाई, शुरू हुई तैयारियां
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/01/alia-ranbir-ndtv_625x300_1527095082455.jpg)
बॉलीवुड की मशहूर और क्यूट जोड़ी की लिस्ट में शामिल कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन अब जो खबरें दोनों को लेकर आ रही हैं उस खबर को सुनने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। जी हां आई खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के सितारे रणबीर और मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी आलिया की सगाई आगामी जून में हो सकती है।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें सोशल मीडिया पर आती रहती है।हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यूयॉर्क में नया साल मनाकर लौटें हैं। जहां रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने उन्हें तोहफे में अंगूठी दी थी, जिस पर एआर लिखा हुआ था।
वहीं मुंबई के एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार, रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उसकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। इससे ऐसा लगता है कि दोनों के परिवार ने जून में उनके सगाई करने को हरी झंडी दिखा दी है।
अपको बता कि इससे पहले भी रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं। इन खबरों के बाद से तो ऐसा लगता है कि जल्द ही दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खैर इस वक्त तो दोनों अपनी अपनी अगली आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।