राष्ट्रीय

रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा!

gas fisultyनई दिल्ली: पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को लिए एक नई सुविधा शुरू की है। अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता डिलीवरी का दिन वक्त भी खुद तय कर सकेगा। इस सुविधा से रसोई गैस उपभोक्ता चाहे तो खुद तय कर सकते हैं कि उनके घर सिलेंडर की डिलीवरी सप्ताह के किस दिन और किस समय पर हो। यह समय गैस एजेंसी बंद होने के बाद और खुलने से पहले का भी हो सकता है। हालाकि उपभोक्ता को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। जानकारी के मुताबिक कई बार ऐसा होता है कि सिलेंडर की डिलीवरी के समय घर पर कोई नहीं मिलता। कई बार घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं होने पर सिलेंडर डिलीवरी नहीं हो पाती, जबकि ऑयल कंपनियों के पास इसका समाधान है। उपभोक्ता यदि संबंधित कंपनी में अपने समय का रजिस्ट्रेशन करा लें तो उसे हमेशा उसी समय पर सिलेंडर की डिलीवरी दी जा सकती है। ऑयल कंपनियों के अनुसार योजना के तहत उपभोक्ता, एजेंसी के खुलने के पहले और बंद होने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी ले सकते हैं। इसके बाद हमेशा सिलेंडर बताए समय पर ही मिलेगा।

Related Articles

Back to top button