व्यापार

रिलायंस को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने इस महिला को सौंपी कमान

img_20161108034631

NEW DELHI : पूरे भारत में मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो की धूम मची है। जिसको देखते हुए विपक्षी कंपनियों की मार्केट डाउन है।

रिलायंस को टक्कर देने वाली एयरटेल ने एक बड़ी रणनीति बनाई है। फेरबदल करते हुए भारतीय एयरटेल ने वानी वेंकटेश को अपने रिटेल विभाग का CEO नियुक्त किया है।
 कंपनी  ने मंगलवार को विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। वानी को अपनी नई भूमिका में एयरटेल रिटेल के लिए नई रणनीति बनाते हुए उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की जिम्मेदारी होगी।
वानी ने इस पद पर रोहित मल्होत्रा का स्थान लिया है। वानी के पास 19 साल का एक्सपीरियंस है। इससे पहले वह एबॉट हेल्थकेयर (इंडिया) में मेडिकल न्यूट्रिशन व्यवसाय में थीं।
 

Related Articles

Back to top button