ज्ञान भंडार

लद्दाख में भारत-चीन की सेना ने किया संयुक्त अभ्यास, तस्वीरें

leh_1476892670लद्दाख में वास्तविक रेखा पर भारत और चीन की ओर से दूसरी बार संयुक्त सामरिक अभ्यास किया गया। वर्ष 2013 में दोनों देशों के बीच सीमा रक्षा सहयोग समझौता हुआ था। इसी को लेकर यह अभ्यास किया गया है।

पहला अभ्यास 6 फरवरी 2016 को हुआ था। ईस्ट लद्दाख में चुशुल गैरिसन और मोल्डो गैरिसन के जवानों ने इसमें हिस्सा लिया।

मानवीय सहायता और आपदा राहत पर हुई एक्सरसाइज हुई। सीमा पर एक भारतीय गांव में भूकंप की स्थिति को लेकर हुई एक्सरसाइज में बचाव कार्य, लोगों का प्राथमिक उपचार आदि हिस्सा रहा। भारतीय दल की अगुवाई ब्रिगेडियर आरएस रमन और चीन की तरफ से कर्नल फैन जून ने की।

उल्लेखनीय है कि कई बार वास्तविक रेखा पर दोनों देशों के बीच मन मुटाव की सूचनाएं आती रही हैं। चीनी सैनिकों के अवैध रूप से भारतीय सीमा में आने की सूचनाएं भी होती रही हैं।

Related Articles

Back to top button