ज्ञान भंडार

देवी मां का एक ऐसा हैरतंगेज मंदिर, जहां मां की मूर्ति को पसीना आए तो होती है हर मनोकामना पूरी

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की भूमि के कण कण में देवी देवताओं का वास माना जाता हैं। यह एक ऐसा प्रदेश है जहां धार्मिकता व अचंभित करने वाले रहस्य की कई कथाएं जुड़ी हुई है। चंबा जिले में स्थित प्रसिद्ध देवीपीठ भलेई माता के मंदिर से ऐसे रहस्य व कथाए जुड़ी है जो सभी को अचंभित कर देती है।

मान्यता है कि इस मंदिर में देवी माता की जो मूर्ति है, उस मूर्ति को पसीना आता है। यहां आने वाले लोग यह भी मानते हैं कि जिस समय देवी की मूर्ति से पसीना आता है, उस वक्त जो भी श्रद्धालु वहां मौजूद होता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो 500 साल पुराने इस मंदिर का इतिहास अलग है। भलेई माता के मंदिर में वैसे तो हर दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन नवरात्रों में यहां विशेष धूम रहती है।

यह मंदिर अपनी एक अजीब मान्यता को लेकर अधिक जाना जाता है, जिस पर यहां आने वाले श्रद्धालु विशेष यकीन रखते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में 300 साल तक महिलाओं को जाने की इजाजत नहीं थी। कुछ सालों के बाद मंदिर से माता की मूर्ति चोरी हो गई थी। बाद में ये मूर्ति चमेरा डैम के आसपास मिली। कहा जाता है कि जिन चोरों ने मूर्ति को चुराया था, उनकी आंखों की रौशनी भी चली गई थी। इसके बाद चोर मूर्ति छोड़ वहां से भाग गए थे।

भलेई मंदिर है के बारे में यहां के पुजारी कहते है कि देवी माता इसी गांव में प्रकट हुई थीं। उसके बाद ही इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। तब से लेकर आज तक यहां हजारों श्रद्धालुओं का तांता इस इंतजार में लगा रहता है कि जाने कब देवी को पसीना आए और उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाए।

Related Articles

Back to top button