सेक्स चेंज करवाकर चर्चा में आए गौरव अरोड़ा को रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ से बाहर निकाल दिया गया है। गौरव अरोड़ा से गौरी अरोड़ा बनने बाद ये उनका पहला शो था।![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/10/gaurav-arora_1509260732.jpeg)
शो से बाहर निकालने का कारण उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन है। दरअसल पिछले साल गौरव अरोड़ा सर्जरी करवाकर गौरी अरोड़ा बन गए थे और वे अभी भी इस सर्जरी से रिकवर हो रहे हैं। जिसके चलते उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।
तीन साल पहले एमटीवी शो ‘स्पिलिटविला’ के आठवें सीजन से अपनी पहचान बनाने वाले गौरव अरोड़ा ने अपनी सर्जरी के बाद गौरी अरोड़ा के रूप में एमटीवी के शो ‘इंडियंस नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के लिए ऑडिशन दिया था। मिलिंद सोमेन, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, नीरज गाबा और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी शो के जज हैं।
सभी उनके साहस को सराह रहे हैं, लेकिन शो मेकर्स का मानना है कि शो में कंटेस्टेंट को मिलने वाले टास्क से गौरी को नुकसान पहुंच सकता है।
हालांकि गौरी ने भी जजेस को बताया था कि कई टास्क करने में उन्हें समस्या आ रही थीं, जिसके चलते उन्हें शो से बाहर करने का फैसला लिया गया।