मनोरंजन

स्विट्जरलैंड वेकेशन से आई पापा सैफ और बेटे तैमूर की बेहद प्यारी फोटो

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और क्यूट तैमूर अली खान एक बार फिर अपनी नई तस्वीर के साथ सुर्खियों में छा गए हैं। बता दें कि इन दिनों तैमूर अपने पापा सैफ अली खान और मम्मी करीना कपूर खान के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं। जिसकी एक तस्वीर ने इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।

स्विट्जरलैंड वेकेशन से आई पापा सैफ और बेटे तैमूर की बेहद प्यारी फोटो जाहिर है कि अब आप अपने फेवरेट तैमूर की इस फोटो के बारे में जानने के लिए बैचेन हो रहें होंगे। तो बता दें कि इस बार तैमूर अकेले नहीं हैं उनके साथ उनके पापा सैफ भी सुर्खियों में हैं। दरअसल तैमूर की जो तस्वीर सामने आई है उसमें तैमूर अपने पापा के साथ बर्फीली वादियों के मजे लेते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में पापा सैफ और बेटा तैमूर एक साथ बर्फ की एक गुफा में बैठे स्टाइलिश पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में पिता सैफ और बेटे तैमूर की जोड़ी बहुत ही प्यारी और क्यूट लग रही है। सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ की इस तस्वीर को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।

बता दें कि तैमूर के फैमली वीकेशन से आई सभी तस्वीरें समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कुछ दिनो पहले ही तैमूर की इस वीकेशन से एक और तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में तैमूर अपनी मम्मी और पापा के साथ बर्फीले मौसम का आनंद ले रहे हैं। तस्वीर में करीना और सैफ अपने खास दोस्तों के साथ फोटो के लिए स्टाइलिश पोज दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button