मनोरंजन

दर्शकों को भाया आदित्य रॉय का एक्शन अवतार

मुम्बई : एक्शन-थ्रिलर से भरपूर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित करने में सफल रही है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ दिशा पाटनी नज़र आ रही हैं। आदित्य को पहली बार के एक्शन हीरो के अवतार में देखा गया। कपूर एक ही किरदार के दो अलग-अलग पक्ष निभाए हैं, एक अच्छा दिखने वाला, दुबला, चॉकलेट बॉय का किरदार तो वहीँ दूसरा बेहद मस्कुलर, बल्की और इंटेंस है। आदित्य रॉय कपूर ने अपने किरदार को निभाने के लिए अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया। एक किलर की भूमिका निभाते हुए आदित्य ने इस डार्क थ्रिलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस किये हैं। फैंस को उनका यह नया अवतार और इंटेंस परफॉर्मेंस बहुत पसंद आयी है। फिल्म की बॉक्स-ऑफिस कमाई की बात करें तो यह फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी, जिसने छपाक, पंगा के साथ-साथ सैफ अली खान की जवानी जानेमन को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म को लेकर हो रही सकारात्मक चर्चा की वजह से इसकी कमाई के आंकड़ों में पर्याप्त उछाल देखा गया है। मलंग के बारे में बात करते हुए फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने कहा कि मलंग पर लोगों के प्यार को देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमें फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया और आदित्य ने अपने दमदार अभिनय से खुद को बेहतर साबित किया है| लोगों को उनका इंटेंस अवतार बहुत पसंद आएगा खासकर ये बात कि उनके किरदार के दो अलग-अलग पक्ष हैं।”
फिल्म के लिए अपने बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मोहित सूरी और मैं स्पष्ट थे कि दो अलग-अलग लुक होंगे और मेरे किरदार को मानसिक और शारीरिक परिवर्तन से गुजरना होगा। फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन ने सच में मेरे मन की स्थिति को बदलना शुरू कर दिया। इतनी मेहनत के बाद जब हमने तय लक्ष्य पा लिया जिसे दर्शकों का प्यार भी मिला तो ये वास्तव में संतुष्टिदायक है।”

Related Articles

Back to top button