हॉकी टेस्टः भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, सीरीज में 2-। से ली बढ़त


दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला पर पहले क्वार्टर में भारतीयों ने गोल पर कई हमले बोले। आकाशदीप सिंह ने बाएं फ्लैंक से लगातार अच्छे मूव बनाए।
इसका फायदा भी भारत को जल्दी ही मिला और दसवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिला दी।
मेजबान टीम के जवाबी हमलों को भारत के मजबूत डिफेंस ने नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा लेकिन न्यूजीलैंड ने हालांकि 22वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया।
इसके बाद भारतीय टीम ज्यादा अाक्रामक हुई और आकाशदीप सिंह ने 41वें मिनट में रमनदीप सिंह को सटीक पास दिया जिसने इसे गोल में बदल कर भारत को एक बार फिर बढ़त दिला दी।
तीसरे क्वार्टर तक भारत 2-। से आगे था। इसके थोड़े देर बाद ही चौथे क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने 52वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। मैच जब समाप्ती की और था तभी भारत के लिए निर्णायक गोल धरमवीर ने कर भारत के फेंस को खुश होने का मोका दे दिया।