अद्धयात्मजीवनशैली

अंक ज्योतिष : 3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति जानें अपना वार्षिक भविष्य


तीन अगस्त को जन्मे लोगोें का मूलांक 3 ही होगा। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी, सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30, शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9। ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु, शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी।
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button