पर्यटन

अगर इंदौर घूमने का है प्लान तो इन जगहों पर जरूर जाए, मिलेगा बहुत ही सुन्दर दृश्य

अगर आप इंदौर में वीकेंड प्लान कर रही हैं तो इसके आसपास मौजूद हिल्स स्टेशन का भी नजारा अवश्य देखें। इससे जीवन की भागदौड़ और शहरी जीवन के तनाव से दूर आपको खुद को भीतर से तरोताजा होने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, यहां पर जाकर आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगी। तो चलिए जानते हैं इंदौर के पास मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में-

मांडू: इंदौर से लगभग 97 किमी की दूरी पर स्थिति मांडू एकमात्र ऐसा हिल स्टेशन है जो कि एक गढ़ शहर भी है। प्राचीन शिलालेखों के अनुसार, मांडू 6 वीं शताब्दी में एक संपन्न शहर था। 633 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, मांडू विंध्य रेंज पर स्थित है। मांडू इतिहास को सबसे रोमांचक तरीके से चित्रित करता है।

इसके अद्भुत स्मारक भव्यता के जीवंत उदाहरण हैं। रूपमती के मंडप, रीवा कुंड, जामी मस्जिद, हिंडोला महल, बाज बहादुर का महल और श्री मंडवागाव तीर्थ जैसे कई वास्तुशिल्पकलाओं को आप यहां देख सकती हैं।

महाबलेश्वर: वीकेंड पर छुट्टी बिताने के लिए महाबलेश्वर से बेहतर जगह आपको शायद ही मिले। यहां पर आपको हरियाली, पहाड़ व अद्भुत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा महाबलेश्वर जिस चीज के लिए मशहूर है, वह है स्ट्रॉबेरी की खेती। अगर आप महाबलेश्वर जा रही हैं तो एलीफेंट हेड पॉइंट, चाइनामैन फॉल, आर्थर सीट, वेन्ना झील, महाबलेश्वर मंदिर, एल्फिन्स्टन पॉइंट, प्रतापगढ़ किला ट्रेक, बैबिंगटन पॉइंट जैसी कई बेहतरीन नजारों का लुत्फ उठा सकती हैं।

लोनावला: इंदौर से 464 किमी की दूरी पर स्थित लोनावला एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन व टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर कई झीलें जैसे लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील मौजूद हैं। यहां पर मौजूद खूबसूरत झीलों के कारण ही लोनावला को पश्चिम भारत में झीलों की नगरी कहा जाता है। वहीं रेवुड पार्क की खूबसूरती भी देखने लायक है। वैसे यहां पर आपको इतिहास की झलक पेश करते गढ़ जैसे तिकोना किला, लौहगढ़ फोर्ट और तुंग किला भी देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button