राष्ट्रीय

अगले लोस चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक प्रत्याशी उतारे ‎विपक्ष : शौरी

नई ‎दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने भाजपा को परा‎जित करने के ‎लिए विपक्षी दलों के बीच एकता की वकालत करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार के खिलाफ हर सीट पर एक प्रत्याशी होने चाहिए। शौरी ने आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए कहा ‎कि अगर आप सोचते हैं कि देश संकट में है। तब आपको एकजुट होना चाहिए। जिनके बारे में आप समझते हैं कि वे देश को खतरनाक रास्ते पर ले जा रहे हैं, उनके खिलाफ एक उम्मीदवार होना चाहिए। उनके बयान ऐसे दिन आया है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ऐसी ही बात की और कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने लोगों के व्यापक हित में अगले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों से मिलकर काम करने का आह्वान किया था। नेतागण आप के सोशल मीडिया रणनीतिकार अंकित लाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडिया सोशल’ के विमोचन के बाद एक परिचर्चा में भाग ले रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम देश के लोगों के बीच होगा।

 

Related Articles

Back to top button