मनोरंजन

अम्बानी से कम नही है ये 4 खूबसूरत एक्ट्रेस, खुद के प्राइवेट जेट से करती हैं सफर

बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में काम करने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो इन अभिनेत्रियों का रुतबा आज किसी से कम नहीं है। फिल्मी पर्दे पर लोगों के बीच अपने अभिनय का प्रदर्शन कर लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाली इन अभिनेत्रियों के पास अथाह धन मौजूद है। आज हम आपको बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका रुतवा देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट मौजूद है…

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी की बात करें तो शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक जाने-माने बिजनेसमैन है। आपको यह बात तो शायद मालूम होगी कि शिल्पा शेट्टी IPL की एक टीम की मालकिन भी है।

जहां एक ओर उनके पति का बहुत ही बड़ा कारोबार है वहीं दूसरी ओर शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया में अपने अभिनय का प्रदर्शन करें करोड़ों की कमाई किया करती है। अब तक बॉलीवुड पर्दे पर आई कई सारी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी शिल्पा शेट्टी के पास अपना एक प्राइवेट यानी निजी जेट भी मौजूद है।

माधुरी दीक्षित

धक धक गर्ल के नाम से लोगों के बीच मशहूर हो चुकी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बात करें तो माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और अपने डांस की वजह से लोगों के बीच जानी जाती है। अपने डांस और अपनी एक्टिंग के बदौलत लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित के पास भी अपना एक प्राइवेट जेट मौजूद है। इसके साथ ही साथ उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। एक दशक से ज्यादा लंबे वक्त तक बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि वह एक बार फिर से बॉलीवुड पर्दे पर कमबैक करने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो आज उन्होंने अपनी एक्टिंग के बदौलत लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है। उनसे जुड़ी यह बात आपको मालूम होगी कि प्रियंका चोपड़ा का नाम आज दुनिया के 100 सबसे सफल महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया जाता है। प्रियंका चोपड़ा के पास आज खुद का एक प्राइवेट जेट होने के साथ-साथ अमेरिका में खुद का एक घर भी है।

सनी लियोन

स्टार सनी लियोन की बात करें तो आज उन्हें भारत का बच्चा-बच्चा जानता है। आज अपनी एक्टिंग और डांस के बदौलत लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लेने वाली सनी लियोन ने काफी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री के तौर पर जानी जाने वाली सनी लियोन के पास एक बहुत ही बड़ा और आलीशान फ्लैट मौजूद है जो कि मुंबई के बांद्रा में स्थित है। इसके साथ ही साथ उनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी मौजूद है जिसका इस्तेमाल वह अक्सर कहीं जाने के लिए किया करती हैं।

Related Articles

Back to top button