मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती हुई कॉमेडी स्टार भारती सिंह, हो सकता है ऑपरेशन

मुंबई: कुछ दिनों पहले ही कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। डेंगू के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। अब एक बार फिर वे अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि भारती को पैर में तकलीफ है और संभव है कि उनका ऑपरेशन भी किया जाए। इस वजह से भारतीय ने रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट की शूटिंग भी रोक दी है। भारती ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 की शूटिंग की थी। इस शो का अभी प्रसारण नहीं हुआ है। इस शो को लेकर वे बेहद उत्साहित थीं और उन्होंने वजन भी घटाया था। शो के दौरान स्टंट करते समय उन्हें पैर में चोट लगी थी। उन्होंने इलाज भी कराया, लेकिन समस्या बढ़ती ही गई। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। संभव है कि उनकी सर्जरी की जाए।

Related Articles

Back to top button