ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

आईपीएल 2019 : मुम्बई और कोलकाता के बीच रात आठ बजे से होगा मुकाबला

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग मैच में आज रात आठ बजे से मुम्बई इंडियन्स और कोलाकाता नाइटराइडर्स की टीमों में भिडन्त होगी। मुंबई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 18 मैच जीते हैं। कोलकाता को सिर्फ 5 में ही सफलता हाथ लग पाई है। कोलकाता को पिछली जीत 2015 में मिली थी। ईडन गार्डन्स पर दोनों टीमों के बीच अब तक नौ मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई ने 7 जीते। मेजबान टीम को सिर्फ दो में जीत मिल पाई। उसे पिछली सफलता 2015 में मिली थी। इस सीजन में कोलकाता और मुंबई ने 11-11 मैच खेले हैं। इनमें मुंबई 7 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 14 अंक है। वहीं, कोलकाता की टीम चार जीत के साथ छठे स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी है। उसकी हालिया फॉर्म भी खराब है। पिछले 6 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिनेश कार्तिक की टीम के लिए जीत हासिल करना एक चुनौती होगी।
टीमें इस प्रकार हैं—
कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, यारा पृथ्वीराज और केसी करियप्पा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, राहुल चाहर, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, ईशान किशन, सिद्धेश लाड, इविन लेविस, मयंक मार्कंडेय, मिशेल मैकक्लेनघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनुकूल रॉय, रासिख सलाम, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, जयंत यादव, ब्यूरेन हैंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक।

Related Articles

Back to top button