जीवनशैली

आचरण के धनी होते हैं 14 जुलाई को जन्म लेने वाले लोग


ज्योतिष डेस्क : 14 जुलाई को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 है, चूंकि 14 का अंक आपस में मिलकर 4+1 = 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आप में गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आप में लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आप में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात यदि आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती, लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23, शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50, शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम।

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें।

Related Articles

Back to top button